एसपी जितेन्द्र मेहरा की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ गोष्ठी आयोजित

एसपी जितेन्द्र मेहरा की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ गोष्ठी आयोजित

आगामी शारदीय कांवड़ मेला 2025 के शुरु होने से पूर्व कच्चे माल की आवक एवं तैयार माल की निकासी को लेकर की गई चर्चा

हरिद्वार पुलिस की प्राथमिकता कांवड़ यात्री, भारी वाहनों की आवाजाही के लिए रूट किया गया तय

उपस्थित सदस्यों से शारदीय कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाने में की गई पुलिस का सहयोग करने की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में आगामी शारदीय कांवड़ मेला यात्रा के संदर्भ में कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सभागार में पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया l

आयोजित गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला द्वारा बताया गया कि ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार से बिजनौर, रुद्रपुर, नैनीताल की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन हरिद्वार से रुड़की, मुजफ्फरनगर, मीरापुर, बिजनौर, नूरपुर, मुरादाबाद, काशीपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए भेजा जाएगा एवं वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

किसी भी प्रकार का कोई भी भारी वाहन चंडी चौक से श्यामपुर की तरफ नहीं जाएगा। लोड एसेंशियल सर्विस वाहन के लिए मार्ग खुला रहेगा किंतु वह खाली रहेंगे तो नो एंट्री का पालन करेंगे। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपस्थित जन को रूट प्लान के विषय में और भी कई प्रकार की जानकारी मांगने पर प्रदान की गई। 

उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला,एएसपी/सीओ सदर जितेंद्र चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, निरीक्षक यातायात हितेश कुमार, सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमेंद्र गर्ग एवं सदस्य तथा सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर कुमार जोशी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।