विधायक रानीपुर को फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बताया गृह मंत्री का बेटा, मांगा चंदा विधायक के संदेह जताने पर आगबबूला हो अज्ञात कॉलर ने मोबाइल पर दी धमकी विधायक के पीआरओ की शिकायत पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल गंभीर, गंभीर धाराओं में कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विधायक रानीपुर को फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बताया गृह मंत्री का बेटा, मांगा चंदा

विधायक के संदेह जताने पर आगबबूला हो अज्ञात कॉलर ने मोबाइल पर दी धमकी

विधायक के पीआरओ की शिकायत पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल गंभीर, गंभीर धाराओं में कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कप्तान के निर्देश पर विभिन्न टीमें गठित

आरोपी को जल्द सलाखों के पीछे भेजने के लिए देर रात कसरत में जुटी अलग-अलग पुलिस टीमें

14 – 15 फरवरी की रात एक अज्ञात कॉलर द्वारा मौजूदा रानीपुर विधायक आदेश चौहान के मोबाइल नंबर पर कॉल करके स्वयं को केंद्रीय गृहमंत्री का बेटा बताते हुए पार्टी फंड में चंदा देने के लिए कहा गया। माननीय विधायक आदेश चौहान द्वारा अन्य पदाधिकारियों से संपर्क उपरांत प्रकरण संदेहास्पद लगने पर माननीय विधायक द्वारा कॉलर से बात करते हुए संदेह प्रकट किया गया तो अज्ञात कॉलर ने अमर्यादित व्यवहार करते हुए विधायक को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देते हुए ₹500000/- की डिमांड की गई।

प्रकरण हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा उक्त प्रकरण में कड़ी कार्रवाई करने हेतु कहा गया।

इसपर विधायक के पीआरओ रोमिश कुमार द्वारा दी गई शिकायत पर थाना बहादराबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 102/25 धारा 308(2) दर्ज किया गया है। 

कप्तान के निर्देश पर थाना पुलिस व सीआईयू के पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम गठित कर कथित अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद