मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोण्डे द्वारा नारसन विकास खंड का निरीक्षण किया गया जिसमें केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघर लोगों के घर बनवाने के सर्वे पर विशेष ध्यान दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोण्डे द्वारा नारसन विकास खंड का निरीक्षण किया गया जिसमें केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघर लोगों के घर बनवाने के सर्वे पर विशेष ध्यान दिया गया।

सीडीओ ने इस दौरान योजना में कर्मचारियों को सर्वे में आ रही परेशानियों को भी सुना और साथ ही  सभी कर्मचारियों को सर्वे के कार्य को पूर्ण पारदर्शिता के साथ करने के कड़े निर्देश भी दिए गए । निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड से गैरहाजिर कर्मचारियों को लेकर गहरी नाराजगी जताई और गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के आदेश विकास खंड अधिकारी को दिए।सीडीओ  ने कहा कि ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा सरकारी योजना को लेकर आम जनता और अधिकारियों में प्रचार प्रसार की कमी होना और ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों में बहुत सी कमियां पाई गई जिनको बैठक में चेक किया गया साथ ही सीडीओ ने ब्लॉक के सभी अधिकारियों को कार्यों में पाई गई त्रुटियों को सही और जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विकास खंड नारसन की पूरी बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया ओर सभी विभागों में जाकर खासकर साफ सफाई को लेकर नाराजगी भी जताई ।

वहीं सीडीओ द्वारा सपना CLF के अंतर्गत आने वाले स्वस्तिक स्वयं सहायता समूह के द्वारा चलाए जा रहे मशरूम उत्पादन यूनिट का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया इस  दौरान सीडीओ ने मशरूम यूनिट के उत्पादन और बिक्री पर भी समीक्षा की ओर आने वाले समय में मशरूम यूनिट को बड़े स्तर पर बढ़ाने के लिए भी रणनीति बनाने पर चर्चा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।