भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का पत्रकारों ने पुतला दहन किया

भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का पत्रकारों ने पुतला दहन किया

बहादराबाद गत दिवस पूर्व रुड़की में नगर निगम बोर्ड बैठक में रुड़की भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की करने व बैठक की कवरेज न करने देने पर पत्रकारों में बेहद गुस्सा है, जिसमे आज पत्रकार संघ बहादराबाद के पत्रकारों ने काली मन्दिर तिराहे पर विधायक प्रदीप बत्रा का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की l प्रेस क्लब बहादराबाद के अध्यक्ष सनत शर्मा ने कहा यदि विधायक प्रदीप बत्रा ने आने इस दुर्व्यवहार को लेकर पत्रकारों से माफी नही मांगी तो यह चिंगारी आगे जाकर एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है और कहा कि विधायक ने लोक तंत्र के चौथे स्थम्भ के साथ जो बर्ताव किया है वह किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा, इसके लिए उन्हें सार्वजानिक तौर पर पत्रकारों से माफ़ी मांगनी होगी अन्यथा पत्रकार उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन करने पर विवस होंगे l
इस अवसर पर प्रेस क्लब बहादराबाद के सदस्य हनी कथूरिया, हितेश चौहान, मितरपाल, संजय लाम्बा, डॉ. अर्जुन नागयान, प्रमेन्द्र नारायण, महिपाल शर्मा, सुनील चौहान, सलीम खान,सुखदेव निर्भय, भारत भूषण चंदेला, संदीप कुमार किसान यूनियन के दाताराम,पवन चौहान, सुखबीर चौहान, प्रियव्रत आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिपं, ब्लॉक, समितियों के बाद अब बैंक का निर्विरोध चुनाव, जनता की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद  जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड के चेयरमैन के साथ सभी डायरेक्टरों का हुआ भव्य स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।