ऑल मीडिया जर्नलिस्ट (आमजा) एसोसिएशन की जिला हरिद्वार इकाई की कार्यकारिणी का हुआ गठन

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट (आमजा) एसोसिएशन की जिला हरिद्वार इकाई की कार्यकारिणी का हुआ गठन

हरिद्वार। ऑल मीडिया जर्नलिस्ट (आमजा) एसोसिएशन की जिला हरिद्वार इकाई की कार्यकारिणी का हुआ गठन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का एजेण्डा हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी की घोषणा एवं होली कार्यक्रम के बारे में चर्चा करना था। बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने ऑल मीडिया के संरक्षक के रूप में समाज सेवी डॉ. विशाल गर्ग, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, महामंत्री अनिल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाने आलम, उपाध्यक्ष संजय लाम्बा, कोषाध्यक्ष अरिन्दम दास, संगठन सचिव नरेन्द्र प्रधान, समारोह सचिव बबलू थपलियाल, सचिव मनीष पाल, मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र शास्त्री, सूचना सचिव धर्मराज तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत शर्मा, मनीष कांगरान, मित्रपाल, प्रवेश राय, हर्ष तिवारी को बनाया गया है।
इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष ने हरिद्वार जिला की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्य अपने पदों का वखूबी निर्वहन करेंगे और संगठन में अधिक के अधिक पत्रकारों जो जोड़ेगे जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में उन लोगों को जोड़े जो पत्रकारिता के क्षेत्र में हों चाहे वह छोटे समाचार पत्र से जुड़ा हो या बड़े समाचार पत्र से लेकिन पत्रकारिता के क्षेत्र में हो।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ. विशाल गर्ग ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन ही समाज सेवा के लिये समर्पित है और आज जो मुझे प्रदेश अध्यक्ष ने संरक्षक के रूप में जो जिम्मेदारी दी है उसमें मैं ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के साथ तन,मन धन से साथ खड़ा रहूंगा। वरिष्ठ पत्रकार एवं विचार जागृति मंच के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने भी सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। वहीं बहादराबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष व महामंत्री ने भी सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि बहादराबाद प्रेस क्लब का संगठन को हर तरह से सहयोग रहेगा।
वहीं ऑल मीडिया जर्नलिस्ट ने विगत दिन रुड़की के नगर निगम में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा जो पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया उसकी निंदा की। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने- अपने विचार रखे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष, संरक्षक डॉ. विशाल गर्ग, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, महामंत्री अनिल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाने आलम, उपाध्यक्ष संजय लाम्बा, कोषाध्यक्ष अरिन्दम दास, संगठन सचिव नरेन्द्र प्रधान, समारोह सचिव बबलू थपलियाल, सचिव मनीष पाल, मीडिया प्रभारी राजीव शास्त्री, सूचना सचिव धर्मराज तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत शर्मा, मनीष कांगरान, मित्रपाल, प्रवेश राय, हर्ष तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।