कप्तान के निर्देश पर शिवालिक नगर में संचालित हो रहे जिम और स्पा सेंटरों में रानीपुर पुलिस ने पहुँचकर काटे चालान।

कप्तान के निर्देश पर शिवालिक नगर में संचालित हो रहे जिम और स्पा सेंटरों में रानीपुर पुलिस ने पहुँचकर काटे चालान।

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शिवालिक नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित जिम सेंटरों लाईफ लॉन्ग जिम, ऑक्सीजन फिटनेस हाउस, फिटनेस फैक्ट्री जिम, हेल्दी बिगनिंग एरोबिक सेन्टर व स्पार्टन जिम में जाकर चैकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।

बीते रोज चलाए गए उक्त सत्यापन अभियान में पुलिस टीमो द्वारा सीसीटीवी कैमरो की मौजूदा स्थिति, इंट्री रजिस्टर जिम में आने वाले सभी पुरूषो एवं महिलाओ का विवरण, नियुक्त किए गए ट्रेनर इत्यादि की जानकारी करने के साथ ही जिम संचालकों को उक्त सेंटरों में प्रयोग किए जा रहे ध्वनी विस्तारक/ साउंड सिस्टम का उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार प्रयोग करने, महिलाओ हेतु महिला ट्रेनर को नियुक्त करने एवं महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिम संचालकों को कोई भी प्रकार के अपराध होने की दशा में तत्काल पुलिस को सूचित करने के भी निर्देश दिए गए। 

इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर लाईफ लॉन्ग जिम, ऑक्सीजन फिटनेस हाउस व स्पार्टन जिम के संचालको के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही करते हुये जुर्माना वसूला गया।     

पुलिस टीम-

 प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कमल मोहन भण्डारी,उ0नि0 विकास रावत,उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल,हे0का0 गोपीचन्द,कानि0 अर्जुन रावत,कानि0 मनजीत राणा,कानि0 निलय यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।