पथरी पुलिस ने हत्या में लिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। बाकी आरोपी अभियुक्तो को पकड़ने के लिए दी जा रही है दबिश।
आरोपी के विरुद्ध जान से मारने की धमकी व मारपीट करने के सम्बन्ध में मुकदमा था दर्ज
दौराने उपचार एक व्यक्ति की हुई मृत्यु, हत्या में तरमीम हुआ मुकदमा
वादी मुकदमा महेंद्र सिंह पुत्र हरमल निवासी शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा वादी व वादी के परिजनों के साथ एक राय होकर मारपीट गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में विपक्षियों के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
दौरानी विवेचना मुकदमा उपरोक्त में घायल एक व्यक्ति की दौराने इलाज मृत्यु हो गई, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) BNS की बढ़ोतरी की गई ।
अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु थाना पथरी पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ दबिशें देते हुए मुखबिर की सूचना पर शिवगढ़ से अभियुक्त पोपीन पुत्र कुंवरपाल निवासी शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार को किया गिरफ़्तार।
अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया गया शेष अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिशें दी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
पोपिन पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
घटना में प्रयुक्त डंडा
पुलिस टीम
रविंद्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी,उ.नि.रोहित कुमार,कां 1144 नारायण सिंह,कां 532 राकेश नेगी
पथरी पुलिस ने हत्या में लिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। बाकी आरोपी अभियुक्तो को पकड़ने के लिए दी जा रही है दबिश।
