अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आदर्श युवा समिति हरिद्वार द्वारा त्रिहरी पब्लिक स्कूल छाम पथरी भाग-4 में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आदर्श युवा समिति हरिद्वार द्वारा त्रिहरी पब्लिक स्कूल छाम पथरी भाग-4 में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा महिला एवं बाल यौन हिंसा विषय पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम त्रिहरि पब्लिक स्कूल, छाम पथरी भाग-4, निकट चिट्ठी कोठी में आयोजित हुआ, जिसमें समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए विभिन्न कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पत्थरी थाना क्षेत्र में बाल यौन शोषण की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पत्थरी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए आदर्श युवा समिति द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। समिति ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

  कार्यक्रम में थाना पथरी से थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने पोस्को एक्ट (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम) के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, पोस्को एक्ट के तहत बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है। हमें समाज में इस कानून के प्रति जागरूकता फैलानी होगी ताकि कोई भी पीड़ित व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद, श्रीमती आशा नेगी ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। हमें मिलकर ऐसी परिस्थितियां बनानी होंगी जहां महिलाएं और बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

     आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष लखबीर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, हमारी समिति समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर निरंतर प्रयासरत है। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति जागरूक हो और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए। 

   महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र की महिला ग्राम प्रधानों और समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाली हस्तियां थीं कुमारी एकता (ग्राम प्रधान, भक्तनपुर आबिदपुर), श्रीमती पार्वती बुटोला (ग्राम प्रधान, टिहरी भागीरथी नगर), सुनीता राणा पंवार (पूर्व ग्राम प्रधान, टिहरी डोब नगर), सुनीता (पूर्व लोकपाल), शाहिदा परवीन (उप निरीक्षक पथरी थाना) ।

  इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रमुख कवियों में शामिल थे श्री कांत श्री , शिवशंकर कुशवाह  जसबीर हलदार ,दिव्यांश दुष्यंत

  इस कार्यक्रम में त्रिहरि पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  आदर्श युवा समिति से विनीता मेहता, रेखा रानी, ज्योति, शिखा, सुनीता,ऐला, सिमरन, सुनिता, अनुभा, सौरभ, विपिन , अनमोल सिंह, विजया आदि ने भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन नितिन बडोनी व राकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।