बहादराबाद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावली महदूद के श्मशान घाट में सरकारी हैंडपम्प कई वर्षों से खराब पड़ा हुवा है इसकी सूद बुद्ध लेने वाला कोई नही है

बहादराबाद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावली महदूद के श्मशान घाट में सरकारी हैंडपम्प कई वर्षों से खराब पड़ा हुवा है इसकी सूद बुद्ध लेने वाला कोई नही है जल ही जीवन है की तर्ज पर जहां एक ओर सरकार ने बड़े संस्थानों पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के आदेश दिये हैं। इसके बाद भी मोक्ष की प्राप्ति द्वार श्मशान घाट में भी पानी नहीं ब्लॉक बहादराबाद ग्राम पंचायत रावली महदूद में पिछले कई वर्षों से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत आज तक नहीं हुई ग्राम पंचायत का बजट करोड़ों रुपए में आता है! इसके बावजूद भी इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया! समाजसेवक दीपक पेगवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत रावली महदूद के लोग अगर अपने परिवार के किसी भी सदस्य का शव का दाह संस्कार करने श्मशान घाट में जाते हैं तो आलम यह है कि अपने ही घर से पीने का पानी साथ लेकर जाना पड़ता है!मेंटीनेंस करने वाली संस्था को साल भर में लाखों रुपये बजट के रूप में दिया जाता है परंतु इसके बावजूद भी लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कब कार्रवाई होगी इसका जवाब देने को कोई तैयार नहीं है। इसके अलावा हर रोज मौतें होने पर शव को परिजन श्मशान घाट तक ले जाते हैं किंतु इस भरी गर्मी में श्मशान घाट में पानी की व्यवस्था तक नहीं है और ना ही खराब पड़े हैंडपंप को ठीक किया जा रहा है !जिससे क्षेत्र के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है ! श्मशान घाट में में लगा हैंडपंप कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। क्षेत्र के सेक्रेटरी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।