जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 23 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों के आयोजन से सम्बन्धित बैठक जिला कार्यालय सभागार में ली।

 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 23 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों के आयोजन से सम्बन्धित बैठक जिला कार्यालय सभागार में ली।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भव्य चिकित्सा एवं बहुद्देशीय शिविरो का आयोजन किया जाये। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम 23 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे ऋषिकुल ग्राउण्ड में आयोजित किया जा रहा है। 24 मार्च को नेहरू स्टेडियम रूड़की में, 25 मार्च को सिंचाई विभाग ग्राउण्ड बाजूहेड़ी में, 26 मार्च को देव फार्म मंगलौर रोड झबरेड़ा तथा सरदार फार्म हाउस बहादराबाद में, 27 मार्च को अथर्व फार्म लिब्बरहेड़ी तथा युवराज पैलेस लक्सर में, 28 मार्च को श्री जी पैलेस मौहल्ला नील खुदाना ज्वालापुर, 29 मार्च को खेल स्टेडियम खानपुर, 30 मार्च को इन्द्रप्रस्थ वेडिंग हॉल कटारपुर तथा आरएनआई इण्टर कॉलेज भगवानपुर में बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजित किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाई वितरण कार्य किया जायेगा, समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र व्यक्तियों के मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के फार्म भरवाते हुए लाभांवित किया जायेगा। कृषि, उद्यान, उरेडा, उद्योग, मत्स्य, पशुपालन, सहकारिता, राजस्व, पंचातीराज, ग्राम्य विकास सहित 16 से अधिक विभागों के स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों के विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत फार्म भरवाये जायेंगे, योजनाओं की जानकारी दी जायेगी तथा कुछ योजनाओं के लाभार्थियों को मौके पर ही लाभांवित किया जायेगा। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गये कार्य एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी तन्मयता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिये।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आयोजित होने वाले बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचकर शिविर का भरपूर लाभ उठायें। 

  ज्ञातव्य है कि 23 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले शिविरों के सफल आयोजन हेतु 33 नोडल अधिकारी तथा 20 सहायक नोडल अधिकारी बनाये गये हैं। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।