गुरुद्वारे के सेवक की पत्नी ने प्रेमी संग रची कातिलाना साजिश उतारा पति को मौत के घाट, क्षेत्र में सनसनी  पुलिस ने 24 घण्टो के अन्दर ही हत्या का किया खुलासा कातिल पत्नी व प्रेमी संग दोनों आरोपी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

गुरुद्वारे के सेवक की पत्नी ने प्रेमी संग रची कातिलाना साजिश उतारा पति को मौत के घाट, क्षेत्र में सनसनी

 पुलिस ने 24 घण्टो के अन्दर ही हत्या का किया खुलासा कातिल पत्नी व प्रेमी संग दोनों आरोपी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

अमृतसर से लौटे मृतक को रिसीव करने कार लेकर बस अड्डे पहुंचा था कातिल प्रेमी ओर कातिल पत्नी

पथरी। शाहपुर माडी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव के बारे में जानकारी जुटाने पर मृतक की पहचान सुखपाल निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेडा थाना पथरी के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही हेतु सरकारी अस्पताल हरिद्वार भेजा गया। मृतक के भाई पवन की शिकायत पर थाना पथरी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

गठित पुलिस टीम ने सीआईयू से टैक्निकल सपोर्ट हासिल कर शव मिलने के स्थान का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा घटना के संभावित समय के दौरान की आवाजाही के बारे में डिजिटल एविडेंस हासिल किए।

कड़ी से कड़ी जोड़ने के बाद सामने आए तथ्यों का निष्कर्ष निकालकर पुलिस टीम ने दिनांक 20/03/25 को अलग-अलग स्थानों से मृतक की पत्नी रितु एवं रितु के प्रेमी रितिक को हिरासत में लिया तथा हत्या करने के दौरान प्रयोग की गई कार को भी बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों से कड़ाई के साथ अलग-अलग पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया मृतक की पत्नी के रितिक से विवाहोत्तर संबंध थे लेकिन मृतक इन संबंधों के बीच रोढा बन रहा था। इस मूसीबत से पार पाने के लिए दोनों ने सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और रितु के कहने पर रितिक ने सुखपाल की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ़्तार अभियुक्त 

1- रितु (मृतक की पत्नी) निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेडा थाना पथरी 

2- रितिक पुत्र सुदेश (कथित प्रेमी) निवासी ग्राम टांडा जीतपुर भिक्कमपुर, लक्सर हरिद्वार 

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार,उ.नि.सुधांशु कौशिक (चौकी प्रभारी फेरुपुर)उ.नि. विपिन कुमार,म.उ.नि. शाहिदा परवीन,कां मुकेश चौहान,कां जयपाल चौहान,कां महिपाल (CIU)कां वसीम (CIU)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।