जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जन सेवा थीम पर 23 मार्च को ऋषिकुल मैदान में आयोजित होने वाले बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण।                     

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी तरह की कोई कोताही न बरती जाए, पानी, बिजली, टॉयलेट, पार्किंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बाहर से आने वाले लाभार्थियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने पुलिस विभाग से रूट प्लान की जानकारी लेते हुए रूट प्लान के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न ब्लाकों से आने वाले लाभार्थियों के खान-पान हेतु पोष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिये।

उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले महानुभावों के लिए मंच पर बैठने की नियमानुसार व्यवस्था करने, बैरिकेटिंग करने, तथा जनसामान्य के बैठने हेतु टैट व कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को दिये। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, परियोजना निर्देशक केएन  तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, एआरटीओ रश्मि पंत, पीडब्लूडी अधि.अभियंता दीपक कुमार,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर सरिता पॉवर ,बीडीओ मानस मित्तल,तहसीलदार प्रियंका रानी  आदि अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।