आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने पाठशाला में किया बच्चों से संवाद,किए सीधे सवाल जवाब छात्राओं ने आईजी के सवालों के दिये उत्तर, आईजी ने जताया हर्ष, बच्चों ने कहा हमारे लिए ऐतिहासिक पल 

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने पाठशाला में किया बच्चों से संवाद,किए सीधे सवाल जवाब

छात्राओं ने आईजी के सवालों के दिये उत्तर, आईजी ने जताया हर्ष, बच्चों ने कहा हमारे लिए ऐतिहासिक पल 

अजीतपुर स्थित सत्यम पाठशाला में पहुंचे आईजी गढ़वाल रेंज, हुआ भव्य स्वागत

हरिद्वार। शनिवार को आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप अजीतपुर स्थित सत्यम पाठशाला में पहुंचे। इस दौरान पाठशाला के बच्चों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने सत्यम पाठशाला के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। संवाद स्थापित करते हुए कहा कि बच्चों को इसी उम्र में अपने भविष्य को संवारने के लिए कार्य करने और भविष्य निर्माण करने को कहा, उन्होंने कहा कि  सही तैयारी और सही मार्गदर्शन ही आपको आपके केरियर को  ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी बनने के लिए जरूरी है कि आप सब अपने आसपास घटित हो रही घटनाओं पर भी खास नजर रखे  क्योंकि यही जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसी तरह इसी जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के बेबाक उत्तरों से वह काफी खुश है। आईजी राजीव स्वरूप ने कहा कि पाठशाला में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा मिले इसके लिए वह दो कंप्यूटर छात्रों के लिए उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने पाठशाला के सदस्यों की भी प्रशंसा की। कहा कि पाठशाला का संचालन करने के लिए सभी बधाई के पात्र है। क्योंकि पाठशाला का संचालन करना अपने आप में एक बड़ी बात है। पाठशाला के अरुण कश्यप और कुंवर नरेंद्र सिंह नेगी ने स्वागत करते हुए कहा कि आप जैसे अधिकारी समय-समय पर आकर बच्चों का मार्ग दर्शन करेंगे तो उनका होंसला बढ़ा रहेगा। तथा बच्चों का भी अधिकारियों को अपने बीच देखकर उत्साहवर्धन होता रहता है। और वह उनसे प्रेरित होकर उनके मार्ग पर चलने के लिए लालायित रहते हैं। इस दौरान पाठशाला के दर्जनों बच्चों ने कहा कि यह पल हम लोगों के लिए वाकई ऐतिहासिक और यादगार रहेगा जिससे हम जीवन भर प्रेरित होते रहेंगे।

 इस दौरान रमाबाई अंबेडकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद आजाद, मोहित कनर्वाल, उमेश बॉस, पत्रकार गौरव कुमार, दिशा शर्मा, ग्राम प्रधान कृष्णपाल, रामकुमार खरड़, आशीष गॉड, अनिल कुमार, आकाश, ऋषुभ, खुशी, आशा , शिवम कश्यप, नंदिनी, परी, मदन कश्यप, धीरसिंह, राजकुमार, विपिन कुमार, दिलीप कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।