राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को मिला रोजगार।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को मिला रोजगार।

लक्सर। क्षेत्र के खानपुर विकासखंड की 23 ग्राम पंचायतों में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना का लाभ महिलाओं को मिलना शुरू हो गया है।आपको बताते चलें राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सीधे इसका लाभ दिया जा रहा है। खानपुर विकासखंड की 23 ग्राम पंचायतो में 10 से 12 महिलाओं का समूह बनाकर 1लाख दस हजार की राशि सीधे लाभार्थियों को दी जा रही है। ताकि महिला समूह में रहकर अपना कोई भी लघु उद्योग कर सकें। जिसका लाभ सीधे तौर पर महिलाओं को मिलना शुरू हो गया है। महिलाएं अब अपना स्वयं का रोजगार कर मुनाफा कमा सकती हैं।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना के तहत मिलने वाली धनराशि से महिलाएं अचार,मुरब्बा,मोमबत्ती, नमकीन, कपड़े व दूध का व्यापार, करके आजीविका चला कर मुनाफा कमा सकती है।
वहीं खानपुर ब्लॉक प्रबंधक विशाल शर्मा का कहना है की खानपुर विकासखंड की 23 ग्राम पंचायतों में इसका लाभ सीधे तौर पर दिया गया है जिसमें महिलाएं स्वयं का रोजगार कर बचत कर रही हैं साथ ही महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए आगे ऋण देने की भी तैयारी चल रही है। जिसमें आज ब्लॉक स्तर पर मीटिंग रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।