चोरी के जेवरात समेत एक बदमाश को किया गिरफ्तार।

चोरी के जेवरात समेत एक बदमाश को गिरफ्तार किया है

भगवानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भगवानपुर थाना परिसर में खुलासा करते बताया कि पिछले दिनों कस्बे में हुई चोरी के जेवरात समेत एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

 

,एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि लगभग दर्जन भर मुक़दमा में वांछित अपराधी तौसीफ पुलिस की गिरफ्त में है जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है और उसको भी जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा ,भगवानपुर थानाध्यक्ष को इस उपलब्धि से खुश होकर एस एसपी हरिद्वार ने 2500 रुपये इनाम की घोषणा भी की है ।
दरअसल पिछले कुछ समय से भगवानपुर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था भगवानपुर कस्बे निवासी तौकीर आलम ने भगवानपुर थाने में तहरीर दी थी कि जब वह अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था तो चोरों द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर नगदी ,जेवरात चुरा लिए गए थे। एक और ऐसी ही घटना कस्बे में 23 अगस्त को दूसरी हुई थी जिसका मुक़दमा लिखकर पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई थी और सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए पुलिस ने पुराने क्रिमनल्स का सत्यापन कर खास मुखबिर की मदद से पुलिस ने तौसीफ नाम के बदमाश को खेलपुर रॉड भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया और सख्ती से पूछताछ की पूछताछ करने के बाद तौसीफ ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसके ऊपर कुछ मुक़दमे सहारनपुर में चल रहे है जिनके मुकदमों के लिए खर्चा पूरा करने की नीयत से उसने यहाँ आकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है उसके साथ और एक साथी बदमाश हसीन निवासी सहारनपुर था जो अभी फरार है पुलिस जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की बात कर रही है हरिद्वार पुलिस कप्तान ने 2500 रुपये का इनाम भगवानपुर थानाध्यक्ष पी डी भट्ट और टीम को देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।