बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली/नारकोटिक दवाओं की बिक्री पर सख्ती, ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार अनीता भारती और सिडकुल पुलिस ने किया औचक निरीक्षण,मेडिकल स्टोर को किया सील।

बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली/नारकोटिक दवाओं की बिक्री पर सख्ती, ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार अनीता भारती और सिडकुल पुलिस ने किया औचक निरीक्षण,मेडिकल स्टोर को किया सील।

हरिद्वार। रोशनाबाद क्षेत्र में नशीली और नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर पर भारी अनियमितताएं पाई गईं, जहां बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के नशीली दवाएं बेची जा रही थीं। जांच के बाद संबंधित मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई जरूरी रिकॉर्ड नहीं मिले और नशीली दवाओं का भंडारण भी नियमों के विपरीत पाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो मेडिकल स्टोर बिना डॉक्टर की सलाह के मादक दवाएं बेचते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ड्रग्स कंट्रोल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही हैं। आम जनता से भी अपील की गई है कि वह ऐसी गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें।

प्रशासन की यह सख्ती नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर नियंत्रण पाने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। औचक निरीक्षण से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है और अब उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।