प्रधान के परिवार पर हमले की घटना का एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लिया संज्ञान दी गई शिकायत पर करीब ढाई दर्जन दंगायों पर दर्ज हुआ आपराधिक अभियोग पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मारपीट करना पडा भारी

प्रधान के परिवार पर हमले की घटना का एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लिया संज्ञान

दी गई शिकायत पर करीब ढाई दर्जन दंगायों पर दर्ज हुआ आपराधिक अभियोग

पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मारपीट करना पडा भारी

बहस बन्दी मे दूसरा पक्ष फर्जी चोटों का सहारा लेकर दर्ज कराना चाहते थे मुकदमा

मामले में पुलिस की सख्त कार्यवाही, दर्ज नही होगें फर्जी चोटों के फर्जी मुकदमे

मुखबिर की सूचना पर दो दंगाई चढे पुलिस के हत्थे, देर रात दोनों को दबोचा

दंगा,फसाद और हुडदंग करने वालों को किसी सूरत में बक्शा नही जायेगा- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

मौजूदा ग्राम प्रधान कोटा मुरादनगर मुज्जामिल अली द्वारा  थाना कलियर मे आकर सूचना दी कि गांव के ही पूर्व प्रधान पति जिनके दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर चुनाव निरस्त कर दिया गया था, तथा अन्य लोगों ने रंजिश के चलते रात घात लगाए लाठी डंडो व धारदार हथियारों से जान से मारने की नियत से उसके सिर पर हमला कर दिया और गाली-गलौज देते हुए धमकी दी। मारपीट की वजह से मुज्जामिल का सिर फट गया व हाथ व पैर सहित शरीर के अन्य स्थानो पर काफी गम्भीर चोटे मारी आयी है। मारपीट के कारण शिकायतकर्ता नीचे सडक पर गिर गया। विपक्षियों ने इसके बाद पीड़ित प्रधान को बाईक पर बांधकर निचे सडक पर काफी दूर तक खींचटा जिससे उसके कपड़े भी फट गए।

इसके बाद शिकायतकर्ता को सूचना मिली कि दूसरी तरफ से शकील आदि काफी संख्या मे आये हमलावरो ने उसके घर पर चढाई कर उसके परिवार के लोगो से मारपीट व तोडफोड कर रखी है। हमलावरों से अपनी जान बचाकर पीड़ित घर पहुंचा तो देखा कि उसके घर में घुसकर उक्त लोगो ने उनके भाई रियाजुल व आजम अली, लडके दाउद हसन, भतीजे इजारूल व सकिब के उपर भी जान लेवा हमला कर उन्हे भी गम्भीर रूप से घायल कर रखा है और घर मे तोडफोड कर मो0सा0 को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा मौके पर पुलिस के पंहुचते ही हमलावर फरार हो गए। 

सभी घायलो को इलाज हेतु सरकारी अस्पताल रूडकी भेजा गया। ईलाज के बाद प्राप्त तहरीर व हालात के आधार पर थाना कलियर पर मु0अ0सं0 122/2025 धारा 109, 115(2), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 333, 324(4), 351(2), 351(3), 352, BNS की करीब एक दर्जन नये कानून नयी धाराओं मे बनाम हसीब आदि ढाई दर्जन उपरोक्त अभियुक्तो पर आपराधिक अभियोग  कायम व दर्ज किया गया।

मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में मुखबिर तंत्र सक्रिय कर रात्री मे टीमे तैयार कर उपरोक्त मुकदमे के फरार आरोपियों की ताबड तोड तलाश की गयी जिसमे अभियुक्तो के सम्भावित छुपे स्थानो से 02 अभियुक्त मोमिन व उस्मान को हिरासत लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब वांछित की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपित को न्यायालय मे पेशी के बाद जिल जेल भॅ दाखिल किया गया है 

वर्ष 2022 मे विपक्षी पक्ष की शाहजंहा पत्नी फरमान ने  फर्जी कागजात बनाकर प्रधान का चुनाव लड़ा था। जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा करायी गई जांच में फर्जी कागजात की पुष्ठि होने पर तत्कालीन ग्राम प्रधान को पद से बर्खास्त किया गया था। पुनः चुनाव में शिकायतकर्ता के करीब 370 बोटों से जीत हासिल करने व फर्जी दस्तावेज की शिकायत करने पर विपक्षीगण आवेदक व उसके परिवार से भारी रजिंश रखते चले आ रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. मोमिन पुत्र मुजम्मिल उम्र 27 वर्ष नि0 ग्राम कोटा मुरादनगर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार

2. उस्मान पुत्र इलियास उम्र 45 वर्ष नि0 ग्राम कोटा मुरादनगर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष कलियर रविन्द्र कुमार 

2- व0उ0वि0 बी0एस0चौहान 

3- उ0नि0 पुष्कर सिंह 

4-हे0का0 अमीत कुमार 

5-का0 वसीम अहमद 

6-का0 सुनील चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।