हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो अभियुक्तो को 07 दोपहिया व मोबाइल सहित नगदी के साथ किया गिरफ्तार। पैसों की तंगी के चलते दोस्तों ने चुना था दोपहिया वाहन चुराकर उन्हे बेचने का धंधा

हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो अभियुक्तो को 07 दोपहिया व मोबाइल सहित नगदी के साथ किया गिरफ्तार।

पैसों की तंगी के चलते दोस्तों ने चुना था दोपहिया वाहन चुराकर उन्हे बेचने का धंधा

मौके के मुताबिक बनाते थे योजना, घर के छोटे-मोटे सामानों पर भी किया करते थे हाथ साफ

चैकिंग के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी, खंडहर से अन्य वाहनों को भी किया रिकवर

 रोहालकी किशनपुर निवासी अलग-अलग पीड़ितों की मो0सा0, मोबाईल फोन, पर्स (नगदी) व डीएल बेगमपुर बहादराबाद निवासी व्यक्ति कि मो0सा0 चोरी होने के सम्बंध में मिले प्रार्थना पत्रों पर थाना बहादराबाद पर मु0अ0 पंजीकृत किया गया।

लगातार हुई इन वारदातों का खुलासा करने के लिए जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न साक्ष्य एकत्रित कर तथा मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर पड़ताल शुरु की गठित टीम ने दौराने चैकिंग पथरी पावर हाउस के पास से 02 संदिग्ध आदित्य व मोन्टी को दबोचकर उनके पास से चुराया गया पर्स जिसके अन्दर 2800/-, ड्राईविंग लाईसेन्स, वीवो मोबाईल फोन व मोटर साईकिल बरामद की। 

बरामद पैसो व मोटर साईकिल के बारे में सख्ती से पूछने पर संदिग्धों ने बताया कि वह दोनो दोस्त है और आर्थिक तंगी के चलते छोटी-मोटी चोरी करने की योजना बनाकर बहादराबाद क्षेत्र व हरिद्वार क्षेत्र से मोटर साइकिलों व घर से सामान चोरी कर राहगिरों को बेच देते है। आरोपियों की निशांदेही पर पुराना पथरी पावर हाउस खण्डर से कुल 06 मोटर साईकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों मे धारा- 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। विधिक कार्यवाही जारी है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-आदित्य पुत्र सुनील निवासी-रोहाल्की थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र-18 वर्ष 

2- मोन्टी पुत्र मेहराज निवासी-रोहाल्की थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र-21 वर्ष

बरामदगी विवरण

1-एक पर्स (जिसमें 2800/- नगद व डीएल) व एक मोबाइल फोन वीवो सम्बंधित मु0अ0स0 161/25, थाना बहादराबाद

2-मो0सा0 स्पलैण्डर सम्बधित मु0अ0स0 160/25, थाना बहादराबाद  

3- मो0सा0 स्पलैण्डर सम्बंधित मु0अ0स0 164/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना बहादराबाद  

4- मो0सा0 स्पलैण्डर प्लस सम्बंधित मु0अ0स0 430/22 धारा 379 भादवि कोतवाली नगर

5- मो0सा0 स्पलैण्डर संबंधित मु0अ0स0 522/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना बहादराबाद

6-मो0सा0 स्पलैण्डर 

7- मो0सा स्पलैण्डर  

8–एक मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट 

पुलिस टीम

1- उ0नि0 महिपाल सैनी (प्रभारी चौकी बाजार) 

2- उ0नि0 मनोज सिंह रावत 

3- हे0का0 देशराज 

4- कानि. वीरेन्द्र चौहान 

5- कानि. रणजीत सिंह थाना बहादराबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।