बैंक के रिकवरी ऐजेन्ट बताने वाले 2 अभियुक्तो को पुलिस ने राहगीरो की सूचना पर किया गिरफ्तार दोनों अभियुक्त रास्ते मे आने जाने वाले राहगीरों की गाड़ियों को रोक कर गाड़ी वालों को कर रहे थे परेशान

 बैंक के रिकवरी ऐजेन्ट बताने वाले 2 अभियुक्तो को पुलिस ने राहगीरो की सूचना पर किया गिरफ्तार

दोनों अभियुक्त रास्ते मे आने जाने वाले राहगीरों की गाड़ियों को रोक कर गाड़ी वालों को कर रहे थे परेशान

 बहादराबाद। थाना क्षेत्र चौकी शान्तरशाह पर सूचना दी गयी कि 02 व्यक्ति है जो बढेडी राजपुतान हाईवे पर गाडियों को रोककर गाडी वालों को परेशान कर रहे है, और स्वंय को बैंक के रिकवरी ऐजेन्ट बता रहे है। 

सूचना पर चौकी शांतरशाह की पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा दो व्यक्ति अवैध रूप से जबरन गाडियां रोक रहे थे, उनसे गाडियां रूकवाने का कारण पूछा तो कोई भी वैध कारण न बता सके एवं मौके पर मौजूदा अधिकारी/कर्मचारियों व आम जन के साथ जोर-जोर से चिल्लाते हुये लडने झगडने लगे व आमदा फौजदारी होने लगे। 

काफी समझाने का प्रयास करने पर भी दोनों के न मानने तथा और अधिक उत्तेजित होने पर भविष्य़ में किसी अप्रिय घटना के घटित होने से रोकने के लिये दोनों को धारा 170 बीएनएसएस हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ़्तार अभियुक्त गण

1- शौकिन पुत्र नजीर निवासी मौहल्ला चौहान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 

2- नवनीत पुत्र मोहन लाल निवासी पंजाब सिंध क्षेत्र थाना कनखल हरिद्वार 

पुलिस टीम

1- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार प्रभारी चौकी शाहन्तरशाह

2- कानि. अंकित कुमार 

3- कानि. अवनेश राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।