थाना पथरी पुलिस द्वारा किरायेदार एवं बाहरी व्यक्तियों/फंड ठेली रेडी लगाने वालों के विरुद्ध की गई सत्यापन की कार्यवाही 6 मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

थाना पथरी पुलिस द्वारा किरायेदार एवं बाहरी व्यक्तियों/फंड ठेली रेडी लगाने वालों के विरुद्ध की गई सत्यापन की कार्यवाही

6 मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

06 मकान मालिको का  ₹60,000/-जुर्माने का चालान मा0 न्यायालय प्रेषित* 

85 किरायेदारों,घरेलू नौकरों व बाहरी व्यक्तियों का मौके पर ही किया गया सत्यापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  हरिद्वार के द्वारा बाहरी व्यक्तियों,फड/ठेले,रेडी,सब्जी लगाने वाले,किरायेदारों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक-20-04-2025 को थाना पथरी क्षेत्र के धनपुरा, फेरुपुर में टीम बनाकर मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों एवं घरलू नौकरों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 06 मकान मालिको के विरूद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल ₹ 60,000/- का चालान कर चलानी रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है।

अभियान के दौरान व संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध 81पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10 व्यक्तियों के चालान कर ₹ 2500/-की धनराशि वसूली गई  व 85 बाहरी व्यक्तियों/कबाड़/कूड़ा बीनने/कबाड़ की दुकानो पर काम करने वालो का मौके पर ही सत्यापन की कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन आये साथ-साथ, किया पैदल भ्रमण। नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ किया ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम
0 Minutes
Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय का किया लोकार्पण।
0 Minutes
Uncategorized
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ एवं ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया और देवभूमि परिवार आईडी के सृजन की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।