हरिद्वार। में एक्शन ऐड एसोसिएशन और सीमेंस के सहयोग से आदर्श युवा समिति द्वारा हठ योगी आश्रम चण्डी घाट हरिद्वार में एक निशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया।

हरिद्वार। में एक्शन ऐड एसोसिएशन और सीमेंस के सहयोग से आदर्श युवा समिति द्वारा हठ योगी आश्रम चण्डी घाट हरिद्वार में एक निशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे डॉक्टर डा0 मनवीर सिंह , और डा0 प्रियंका चौधरी द्वारा मरीजो की स्वास्थ्य जांच की गई व साथ में मरीजों कोआवश्यकता के अनुसार निशुल्क दवाई भी वितरित की गई। इस स्वास्थ्य शिविर में 92 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।जिसमें थर्मल एस्केनिंग ,बी0पी0 कीजांच ,शुगर की जांच, शरीर में ऑक्सीजन की लेवल ,आदि जांच की गई व स्वास्थ्य शिविर में आने वाले मरीजों को मास्क वितरित किए गए और सभी को कोविड19 से जागरूता संबंधित जानकारी जैसे कोविड उपयुक्त व्यवहार , मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना, स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, कोविड ट्रेवल गाइड लाइन तथा कोविड-19 टीकाकरण के लिए जानकारी ,पजींकरण में सहयोग एंव विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।
स्वास्थ्य शिविर में ऐसोसिएशन के प्रतिनिधि और आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष लखबीर सिंह ने बताया कि कोविड से बचाव व सुरक्षा के लिए विगत एक माह हेल्प डेस्क का संचालन, विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा टेली कन्सलटेशन, वैक्सीन के लिये प्रचार वाहन, एंव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अभीतक ग्राम धनपुरा, एक्कड कला,में शिविर आयोजित किये जा चुके है और आगामी माह में विभिन्न गांव में 16 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने है।

शिविर का प्रारम्भ श्रीमान बाबा हठयोगी ने दीप प्रज्वलित कर किया और एक्शन ऐड के द्वारा कोविड के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस स्वास्थ्य सम्बन्धित कार्यक्रम को सतत संचालित करने का आग्रह किया। स्वामी ने शिविर में आये लोगों को योग युक्त जीवन जीने की सलाह दी साथ ही तुलसी, गिलोय जैसे पौधो को अपने घर में लगाने का भी सुझाव भी दिया गया। जिससे लोगो कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढें।

इस अवसर पर डाक्टर जसवंत सिंह के द्वारा दवाई वितरण किया गया। टी आई परियोजना की रजनी व पूजा के द्वारा एच आई वी जाचं की गई ।
स्वंयसेवी कार्यकर्त्ता अनुज सैनी, करनैल सिंह, रजंन कुमार, आशिष कुमार, प्रेम रेखा, मुकेश , रंजन कुमार , सुनिता ने आयोजन में विशेष सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।