जिलधिकारी कमेंद्र सिंह ने ऋषिकुल में स्थापित चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र की व्यवस्थाओं को परखा।

जिलधिकारी कमेंद्र सिंह ने ऋषिकुल में स्थापित चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र की व्यवस्थाओं को परखा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ अतिथि देवो भवः का व्यवहार के दिए निर्देश

चार धाम यात्रा को सरल, सुखद, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिये जिला प्रशासन व सम्बंधित विभागो द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है, जिसके लिये चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्वालुओं के लिये जनपद हरिद्वार के ऋषिकुल मैंदान में पंजीकरण केन्द्र बनाया गया है, जिसका जिलाधिकारी ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पंजीकरण केन्द्र में उपस्थित कार्मिकों को निर्देश दिये है कि सभी कार्मिक अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सवेंदनशीलता एवं तन्मयता के साथ करना सुनिश्चित करें तथा आने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने चार धाम यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों के साथ अपना व्यवहार सौम्य रखें एवं अतिथि देवो भवः के तहत व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबन्द रखा जाये ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और जनपद तथा राज्य में आने वाले श्रद्धालु सुखद यादें लेकर जाये। 

जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने जिलाधिकारी को तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तीथयात्रियों के पंजीकरण के लिये ऋषिकुल मैदान में 20 कॉउटर बनाए गये है, जिसमें महिलाओं, पुरूष, दिव्यांग तथा वरिष्ठ श्रद्वालुओं के लिये अलग-अलग काउण्टर की व्यवस्था की गई है तथा पूछताछ केन्द्र की भी व्यवस्था की गई है। उन्होनें बताया कि श्रद्वालुओं को गर्मी से निजात दिलाने के लिये 40 सिलिंग फैन 12 कूलर 5 स्टैण्ड फैन लगाये गये है। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों के चिकित्सा सुविधा हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल स्थापित किया गया, भीड़ भीड़ नियन्त्रण, शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। तीर्थयात्रियों के लिये शौचालय सुविधा के लिये 35 सुलभ शौचालय तथा 2 मोबाइल टॉलेट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल के लिये 8 स्टैण्ड पोस्ट और टंकी स्थापित की गई, इसके साथ ही रोशनी के लिये ऋषिकुल में हाई मॉस्क लाईट लगाई गई है ताकि आवश्यकता पड़ने पर रात्रि के समय भी पंजीकरण करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर पंजीकरण हेतु मोबाईल टीमो का भी उपयोग किया जायेगा, जिसके लिए 15 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।  

इस इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस. नौटियाल, तहसीलदार प्रियंका रानी, अभिहीत अधिकारी महिमानन्द जोशी, सहायक नगर आयुक्त रविन्द्र दयाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन आये साथ-साथ, किया पैदल भ्रमण। नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ किया ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम
0 Minutes
Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय का किया लोकार्पण।
0 Minutes
Uncategorized
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ एवं ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया और देवभूमि परिवार आईडी के सृजन की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।