भारत सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की डिप्टी सेक्रेटरी सुश्री मोनिका ने आज जनपद हरिद्वार के विकास खंड बहादराबाद का किया दौरा

 भारत सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की डिप्टी सेक्रेटरी सुश्री मोनिका ने आज जनपद हरिद्वार के विकास खंड बहादराबाद का किया दौरा 

इस दौरान उन्होंने NRLM एवं ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठन एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) की आजीविका गतिविधियों की जमीनी स्तर पर जाकर जानकारी प्राप्त की।

ग्राम बहादराबाद में महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया गया, जिनमें फूल उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, मशरूम, शहद, सिंघाड़ा, सिरका उत्पादन जैसे उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इन उत्पादों की इकाई लागत, कच्चे माल की उपलब्धता, श्रम लागत, पूंजी निवेश एवं बैंक ऋण से जुड़ी जानकारी जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना तथा समूह की महिलाओं द्वारा साझा की गई।

इस अवसर पर गैर-कृषि आधारित गतिविधियों जैसे ज्वेलरी निर्माण डिजाइनिंग उत्पाद, धूप-अगरबत्ती, जूट व रेशे से बने उत्पादों पर भी डिप्टी सेक्रेटरी महोदया ने महिलाओं से विस्तार से जानकारी ली और इन व्यवसायों के विस्तारीकरण (Upscaling) व विकास (Expansion) के लिए आवश्यकताओं का मूल्यांकन (Need Assessment) कर उसे शासन को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

भ्रमण के दौरान डिप्टी सेक्रेटरी महोदया ने ग्रोथ सेंटर में संचालित प्रमुख व्यवसाय गतिविधियों जैसे सीएससी सेंटर, सिलाई केंद्र, पैनासोनिक असेंबलिंग यूनिट, प्रसाद निर्माण इकाई, शगुन बेकरी यूनिट एवं कैंटीन आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यह जानकारी प्राप्त की कि इन इकाइयों में महिलाओं ने अपनी कितनी पूंजी लगाई है, किस सरकारी योजना का लाभ लिया गया है, और बैंक ऋण प्राप्त हुआ है या नहीं।

बाद में बहादराबाद के विकासखंड सभागार में महिलाओं के साथ बैठक कर उन्होंने उनकी समस्याओं एवं व्यवसाय संचालन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की। बैठक में IPRP, बिजनेस प्रमोटर, A-HELP पशु सखी एवं CLF पदाधिकारियों से भी संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली।

इस अवसर पर भारत सरकार NRLM टीम से राजीव सिंघल, स्टेट NRLM टीम से एसीओ प्रदीप पाण्डेय, दिवाकर, अमित, तथा जिला स्तर से परियोजना निदेशक, डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, डीटीई सूरज रतूड़ी, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ग्रामोत्थान परियोजना एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन आये साथ-साथ, किया पैदल भ्रमण। नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ किया ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम
0 Minutes
Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय का किया लोकार्पण।
0 Minutes
Uncategorized
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ एवं ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया और देवभूमि परिवार आईडी के सृजन की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।