जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नशा मुक्त अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई

 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नशा मुक्त अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई

 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह को निर्देश दिए है कि नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है ,उन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग के सहयोग से अधिक से अधिक स्कूलों में स्लोगन, निबंध, पेंशन, संवाद कार्यक्रम के साथ ही  प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए जाए जिसमें नशा से होने वाले बीमारियों  के बचाव हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किए जाए। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए, और स्कूलों में काउंसलर के माध्यम से बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाए।  उन्होंने कार्यक्रम के सफलता के लिए क्रांसकंट्री दौड़, खेल प्रतियोगिताएं का भी आयोजन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने 14 जून को रेड क्रॉस डे एवं 21 जून को योग दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।           

 इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह ने 01 जून से 26 जून तक आयोजित होने वाले नशा मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई।           

बैठक में एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, रोहित कुमार, डॉ नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।