पथरी पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही
नशा तस्कर देहरादून व हरिद्वार में छात्रों की नसों में घोल रहा था जहर पथरी पुलिस के जाल में फांसी बड़ी मछली
नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अन्तर्गत बरैली के 01 नशा तस्कर को 308 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ़्तार
आरोपी से करीब 60 लाख की स्मैक बरामद
नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अन्तर्गत पुलिस मुख्यालय स्तर से अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो की धरपकड हेतु प्रचलित अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पथरी पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है ।
दौराने चैकिंग गुर्जर बस्ती तिराहा फेरुपुर के पास एक आरोपी मौ0 अतीफुद्दीन पुत्र फेजुद्दीन निवासी ग्राम मजनूपुरा थाना भेसोरा जिला बरैली के कब्जे से करीब 308 ग्राम अवैध ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया कि उसने यह स्मैक बरैली के रहने वाले गुड्डु से खरीद कर लाया था तथा हरिद्वार व देहरादून में स्थित बडे नामी कालेजो में बेची जानी थी। प्रकाश में आये गुड्डु की भूमिका की जांच की जा रही है। बरामदा स्मैक के सम्बन्ध में आरोपी मो0 सैफुद्दीन के विरुद्ध थाना पथरी पर NDPS की धाराओँ में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ़्तार अभियुक्त
मो0 अतीफुद्दीन पुत्र फेजुद्दीन निवासी ग्राम मजनूपुरा थाना भेसोरा जिला बरैली उम्र 32 वर्ष
बरामदगी
308 ग्राम अवैध स्मैक कीमत करीब 60 लाख रूपये
एक अद्द मोबाईल फोन
5600/- रूपये नगद
पुलिस टीम
सुश्री नताशा सिहं, क्षेत्राधिकारी लक्सर हरिद्वार
उ0नि0 मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष पथरी
व0उ0नि0 यशवीर सिहं नेगी
उ0नि0 रोहित कुमार
कान्स0 आदेश
कान्स0 बालम सिहं
पथरी पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही नशा तस्कर देहरादून व हरिद्वार में छात्रों की नसों में घोल रहा था जहर पथरी पुलिस के जाल में फांसी बड़ी मछली
