पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने श्यामपुर के मुख्य चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक रखवाते हुए ग्राम प्रधान के साथ वहां के निवासियों के साथ बोर्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चौक का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखे जाने से उनके बलिदान की याद दिलाता रहेगा।

 पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने श्यामपुर के मुख्य चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक रखवाते हुए ग्राम प्रधान के साथ वहां के निवासियों के साथ बोर्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चौक का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखे जाने से उनके बलिदान की याद दिलाता रहेगा।

 हरिद्वार श्यामपुर के ग्राम प्रधान योगेश चौहान के प्रस्ताव पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के अथक प्रयास से ग्राम श्यामपुर के मुख्य चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक रखा गया। जिसका बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम प्रधान योगेश चौहान के साथ मिलकर बोर्ड का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिए अमर है। उन्होंने किसी की अधीनता स्वीकार नहीं की, बल्कि युद्ध लड़कर अनेकों सालों तक संघर्ष की गाथा लिखी। उनके बलिदान और साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भी उनका नाम लेते समय युवा साहस से भर जाता है। उन्होंने कहा कि अधीनता के खिलाफ आवाज उठाते हुए हल्टी घाटी का युद्ध लड़ा। उन्होंने महलों को छोड़कर जंगलों में रहकर अपनी सेना तैयार की और फिर से संघर्ष किया। उनके अदम्य साहस के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

ग्राम प्रधान योगेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया। 

इस मौके पर आर्यनगर के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, महामंत्री सुनील पाल, सरीता अमोली, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, विकास चौहान, विजय चौहान, धर्मेंद्र चौहान, सरदार चंचल सिंह, पवन पंत, अशोक कुमार, जितेंद्र पोखरियाल, विनोद पोखरियाल, प्रमोद पाल आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।