जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा संरक्षण समिति की बैठक की।             एक लाख़ चौरासी हजार पौधो का रोपण करने हेतु विभागवाऱ पौधों की डिमांड करने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा संरक्षण समिति की बैठक की।            

एक लाख़ चौरासी हजार पौधो का रोपण करने हेतु विभागवाऱ पौधों की डिमांड करने के निर्देश दिए

उन्होंने कस्साबान नाले का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि  मुख्य पशु चिकित्सधिकारी, पुलिस विभाग के सक्षम अधिकारी को निरिक्षण मे अवश्य शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से किसी भी प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग ना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नमामि गंगे के अंतर्गत प्रस्तावित एक लाख़ चौरासी हजार पौधो का रोपण करने हेतु विभागवाऱ पौधों की डिमांड करने के निर्देश दिए।

बैठक में घाटों की साफ सफाई करने को निर्देश नगर निगम को दिए, दूधियाबंध चमगादड टापू, दक्षिण काली माता मंदिर के अजिक्रमण के सम्बंध में नगर निगम ने इस माह इन क्षेत्रों में अतिक्रमण चलाया जिसमें सम्बंधित के खिलाफ 43 चालान किए गये। जिसके लिए जिलाधिकारी ने अतिक्रमण अभियान आगे चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एचआरडीए पुलों पर जाल लगवाने के निर्देश को दिए जिसमें उनके द्वारा अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने को सहमति प्रदान की इसके साथ हर की पैडी क्षेत्र में चेंजिग रूम की साफ सफाई और मरम्मत करने को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने भमगौढ़ा कुंड, श्यामपुर शमशान घाट के क्षतिग्रस्त एवं लाइटों के रख रखाव को उत्तराखण्ड सिचाई विभाग, को प्रापोजल तैयार कर एफएमसीजी को देने के निर्देश दिए। बीस गंगा ग्राम सभा को चिन्हित कर पौधा रोपण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए।     

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश कि गंगा में किसी प्रकार की गंदगी न हो इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए।                              

 बैठक में गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य शिखर पालीवाल, मनोज निशांत, जिला वनाधिकारीे वैभव सिंह, सीओअविनाश वर्मा, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर मीनाक्षी मित्तल, एसडीओ सिंचाई यूपी हरिओम सिंह, नगर आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, एफ एस ओ कपिल देव  आदि  उपस्थित थे।                                                      

                              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।