आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए (मेधावी प्रतिभा सम्मान) समारोह का आयोजन किया गया।

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए (मेधावी प्रतिभा सम्मान) समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ ।

 सभी छात्र-छात्राओं को मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को पुरस्कार प्राप्त  कर मेहनत कर अपना और अपने क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करते है। उन्होंने कहा कि दूसरे बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेकर अच्छे अंक प्राप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त नहीं किया है उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें आगे मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। मेघावी और प्रतिभावान  छात्र/छात्राओं को मुख्यमंत्री की ओर से भी पुरस्कृत किया जा रहा है। और प्रतिभावान  छात्र/छात्राओं को भारत भ्रमण के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बहादुरपुर जट में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति और निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं और अभिभावकों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सभी छात्र/ छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन सुरेश चौहान, धूम सिंह चौधरी, लोकेश चौधरी, पूर्व सेवा अधिकारी वरुण चौहान, बीडीसी सदस्य चंद किरण सिंह, श्याम सुंदर चौहान, अधिवक्ता राहुल चौहान, सचिन चौहान, दीपक कुमार, चौधरी महक सिंह, विनीत प्रताप सिंह, मनोज चौहान, योगेश प्रजापति, ब्रजमोहन पाल, मनोज सैनी, सचिन आर्य ,अरुण रेड्डी, सचिन चौहान, नितिन पंडित, राजकुमार शर्मा, सतीश शास्त्री, अमित चौहान, अरुणा यादव, गगन शर्मा, मित्र पाल, अमित नंद, योगेंद्र चौहान, सहित अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे। इस अवसर पर कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सारिका ,अनुष्का, सार्थक ,सूर्यकांत ,आरजू, आस्था , अक्सा परवीन ,संयम सैनी ,खुशबू ,गौरव, आर्य कश्यप ,नंदिनी गौतम ,राधिका, हिमांशु तर्नवाल और हाई स्कूल में छवि ,अंशिका , दिव्या शर्मा, हिमानी शर्मा, हुमा अंसारी, कमल ,सत्यम मयंक सैनी, आलोक ,अभिनव aur और नेशनल चैंपियनशिप स्केटिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर अनिष्का शर्मा पुत्री संदीप शर्मा को सम्मानित किया  गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण