रानीपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी का लंबी बिमारी के बाद हुआ निधन कैंसर रोग से थे पीड़ित, हिमालयन हॉस्पिटल जॉलिग्रांट में चल रहा था उपचार

रानीपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी का लंबी बिमारी के बाद हुआ निधन

कैंसर रोग से थे पीड़ित, हिमालयन हॉस्पिटल जॉलिग्रांट में चल रहा था उपचार

निधन की खबर सुन पुलिस कर्मियों में शोक की लहर, कप्तान डोबाल ने जताया शोक

चकराता देहरादून निवासी स्व0 स्वराज सिंह नेगी वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर हुए थे भर्ती

आज यमुना नदी किनारे हरिपुर घाट विकासनगर में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हिमालयन हॉस्पिटल जॉलिग्रांट में उपचार के दौरान कोतवाली रानीपुर में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी पुत्र स्व0 श्री श्याम सिंह नेगी निवासी घण्ता थाना चकराता जनपद देहरादून का कर्क रोग के कारण कल  देहांत हो गया।

जनपद देहरादून विकासनगर में यमुना किनारे स्थित हरिपुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान से साथ स्व0 स्वराज सिंह नेगी को अन्तिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके परिजनों के साथ-साथ साथी पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।

वर्ष 2001 में बतौर आरक्षी उत्तराखण्ड पुलिस में भर्ती हुए स्व0 स्वराज सिंह नेगी की मृत्यु की खबर मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्ति किया। अपने मिलनसार व्यवहार के लिए अपने साथियों के बीच विशिष्ट स्थान रखने वाले स्व0 स्वराज सदैव याद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।