नहीं बदला गया वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम, न फैलाए किसी प्रकार का भ्रम: वंदना कटारिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के बाद प्रेसक्लब हरिद्वार में रखी पूरी स्थिति, बताया मिल रहा खेलों को बढ़ावा

नहीं बदला गया वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम, न फैलाए किसी प्रकार का भ्रम: वंदना कटारिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के बाद प्रेसक्लब हरिद्वार में रखी पूरी स्थिति, बताया मिल रहा खेलों को बढ़ावा

हरिद्वार। भारतीय महिला हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया ने उनके नाम पर रखे गए वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नाम पर फैलाई जा रही भ्रांति पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 30 मई को देहरादून में मिली हैं और इस प्रकार का कोई शासनादेश या आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे की स्टेडियम का नाम बदला जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी स्वयं खेलों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

शनिवार को हरिद्वार प्रेसक्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पूर्व कप्तान वंदना कटारिया ने बताया कि कुछ लोगों ने वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदलने की बात बताई थी, इसे लेकर वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिली तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई है। केवल परिसर का नाम योगस्थली रखा गया है। स्टेडियम के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में हुए हैं और तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने स्टेडियम के नाम पर बेवजह राजनीति न करने की सलाह दी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कुछ लोग मुद्दाविहीन राजनीति केवल अपने नाम चमकाने के लिए कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस स्टेडियम का नाम स्वयं रखवाया हो उसे कैसे बदलवा सकते हैं। कहा कि प्रदेश में खेल नीति बनाकर खिलाड़ियों के लिए तमाम छात्रवृत्तियां लागू कराकर खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में एससी—एसटी वर्ग के मंत्री, सांसद, विधायक के साथ जनप्रतिनिधि भाजपा दल के हैं। कांग्रेस ने तो बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को सांसद तक नहीं बनने दिया, वे कहते थे कि किसी को कांग्रेस का सदस्य तक नहीं बनना चाहिए।

वंदना कटारिया के रिश्तेदार मास्टर सत्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया के नाम पर स्टेडियम का नाम रखकर खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम किया। दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्टेडियम हो या सड़क, या अन्य योजनाओं के नाम पर ही अपने नेताओं, नेहरू, गांधी परिवार के नाम पर ही रखे। आज उसी पार्टी के नेता तुच्छ राजनीति कर रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विजयपाल सिंह, राजपाल सिंह, सुशील पैंगोवाल, सतीश कुमार, किशोर पाल आदि शामिल हुए।  

दिसंबर—2021 में जारी हुआ था शासनादेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेल मंत्री अरविंद पांडे के साथ वंदना के घर पहुंचे थे और उनहोंने 25 लाख रुपये का चेक भी दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 दिसंबर 2021 को हॉकी स्टेडियम का नाम वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नाम पर रखवाकर शासनादेश जारी कराया था। शासनादेश के अगले दिन तत्कालीन खेल मंत्री अरविंद पांडे ने नामकरण के साथ स्टेडियम का लोकार्पण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण