जगदंबा मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाला अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में,

जगदंबा मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाला अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में,

लक्सर। पुलिस ने जगदम्बा मंदिर के दानपात्र से रुपये चोरी करने वाले चोर को धर दबोचा,चोरी की गई नगदी भी बरामद नगर के मेन बाजार स्थित जगदम्बा मंदिर से बीते मंगलवार को अज्ञात चोर ने मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर रुपये चोरी कर लिए थे।चोरी की घटना की तहरीर ललित खन्ना पुत्र मनोहर खन्ना के द्वारा लकसर कोतवाली में दी गई थी जिसके आधा पर मुकदमा दर्ज कर। कोतवाल प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया की जगदम्बा मंदिर के आसपास में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला गया।जिसमें निरोजपुर गांव के रहने वाले शाहनवाज पुत्र मुन्ना जगदम्बा मंदिर के आसपास संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया।इसी युवक के द्वारा जगदंबा मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर सजावटी लाइट लगाने का काम किया जा रहा था।शाहनवाज से जब इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया।उसकी निशानदेही पर उसके घर से पुलिस ने मंदिर से चोरी किए गए 3770 रुपए भी बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।