बहादराबाद क्षेत्र में आज बिजली विभाग व विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही 65 घरों में चोरी की बिजली पकड़ी गई।
बहादराबाद क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने की छापेमारी छापेमारी के दौरान कासमपुर गांव में चोरी से केवल डालकर बिजली चोरी करते हुवे 40 घरों पर की बड़ी कार्यवाही दूसरे गांव बहादरपुर जट्ट में 25 घरों में बिजली चोरी करते हुवे पकड़े गए टोटल 65 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई जिसको लेकर क्षेत्र में मचा हड़कंप विजिलेंस टीम ने की बड़ी कार्यवाही।
एसडीओ बहादराबाद अमित तोमर ने बताया की बिजली विभाग व विजिलेंस टीम लगातार कार्यवाही करती रहती है आज कासमपुर व बहादरपुर जट्ट दोनों गांव में 65 घरों में बिजली चोरी की बड़ी कार्यवाही की गयी है ऐसे ही आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। ओर सभी लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रकिया शुरू कर दी गयी है
विजिलेंस टीम में अधिशासी अभियंता अरुणकांत, अर्जुन प्रताप सिंह, एसडीओ अमित तोमर, रुपेश कुमार, अर्चना, जेई सुमित कुमार, वरुण कुमार, सन्नी गोस्वामी, शिवानी शर्मा, प्रियंका और मयंक सहित कई अधिकारी शामिल रहे। यह कार्रवाई क्षेत्र में बिजली चोरी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
बहादराबाद क्षेत्र में आज बिजली विभाग व विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही 65 घरों में चोरी की बिजली पकड़ी गई।
