किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड बड़ी कार्यवाही कलयुगी माँ और उसके प्रेमी को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में किया गिरफ़्तार

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड बड़ी कार्यवाही

कलयुगी माँ और उसके प्रेमी को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में किया गिरफ़्तार

आरोपी महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपनी ही बेटी का करवाया था सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर ले गई थी आगरा, वृन्दावन

प्रेमी व उसके दोस्त से करवाया था दुष्कर्म

 कोतवाली रानीपुर पर वादी सचिन कुमार निवासी फ्रेण्ड्स कालोनी रानीपुर ने तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष को उसकी माँ घुमाने के बहाने जनवरी 2025 मे अपने दोस्त सुमित पटवाल व शुभम के साथ गाडी मे BHEL स्टेडियम की तरफ लेकर गयी जहाँ पर उनकी पत्नी की सहमति पर उसके दोस्तो ने शराब पीकर जबरदस्ती डरा धमकाकर बच्ची के साथ गलत काम करवाया। उसके बाद डरा धमकाकर आगरा व वृंदावन व हरिद्वार स्थित होटल में भी सामूहिक दुष्कर्म करवाया और धमकी भी दी कि यह बात किसी को बताई तो बच्ची और उसके पिता को जान से मार देंगे।

शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु0अ0 पोक्सो अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

बच्ची से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पीडिता का मेडिकल करवाया गया तथा आरोपियों की तलाश में छापेमारी करते हुए आरोपी महिला व उसके प्रेमी सुमित पटवाल को होटल युग रेजीडेंसी शिव मूर्ति चौक से दबोचते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गईl 

अभियुक्त गिरफ़्तार

1- महिला पत्नी सचिन कुमार निवासी 35 फ्रेण्ड्स कालोनी पीएससी पेट्रोल पम्प के पास कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 37 वर्ष

2- सुमित पटवाल पुत्र राजपाल सिंह निवासी न्यू कैनाल कालोनी बहादराबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 33 वर्ष

पुलिस टीम

1. कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर

2. उ0नि0 मिनाक्षी बिष्ट, थाना सिडकुल हरिद्वार

3. उ0नि0 अर्जुन कुमार, 

4. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल,

5. हे0का0 291 विमल नेगी, 

6. का0 777 सर्वजीत सिंह,

7- म0का0 28 मीनाक्षी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।