घर से 3 लाख 75 हजार धनराशि लेकर भागी बालिका को जीआरपी की सतर्कता ने किया बरामद रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर संदिग्ध प्रतीत हो रहे बालक व बालिका से पूछताछ के दौरान खुला मामला पानीपत, हरियाणा मे अज्ञात मे दर्ज है मुकदमा बहला फुसलाकर अपने साथ लाया गया था बालिका को बालिका की सकुशल बरामदगी पर हरियाणा पुलिस ने  जीआरपी की सराहना

घर से 3 लाख 75 हजार धनराशि लेकर भागी बालिका को जीआरपी की सतर्कता ने किया बरामद

रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर संदिग्ध प्रतीत हो रहे बालक व बालिका से पूछताछ के दौरान खुला मामला

पानीपत, हरियाणा मे अज्ञात मे दर्ज है मुकदमा

बहला फुसलाकर अपने साथ लाया गया था बालिका को

बालिका की सकुशल बरामदगी पर हरियाणा पुलिस ने  जीआरपी की सराहना

एस0पी0 जीआरपी के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के दिशा-निर्देशन मे आज रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर रूटीन चैकिंग की जा रही थी। 

दौराने चैकिंग एक संदिग्ध लड़का और एक लड़की के साथ मिले जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। 

दोनों को जब थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गया तो पता चला कि उक्त लड़का लड़की को उसके घर से बहला फुसलाकर कर लाया है और लड़की अपने घर से इस लड़के के साथ आते समय 3 लाख 75 हज़ार रुपए भी उठा लाई है।

जिसके संबंध में संबंधित थाना किला पानीपत से तहकीकात की गई, तो उनके द्वारा बताया गया कि थाना किला में इस संबंध में FIR  अंतर्गत धारा-137(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ हुआ है। 

उक्त बालिका की बरामदगी पर थाना प्रभारी जीआरपी हरिद्वार द्वारा संबंधित थाने को उक्त संदिग्ध और उक्त बालिका के सकुशल धनराशि सहित बरामद होने की सूचना दी गई। संबंधित पुलिस एवं बालिका के परिजनों के आने पर उक्त संदिग्ध बालिका को मय 3 लाख 75 हजार रुपए धनराशि सहित उनके सपुर्द किया गया।

बालिका की सकुशल बरामदगी पर परिजनों एवं पुलिस द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।

पुलिस टीम

1-कानि0 खलील 

2- कानि0 जयपाल*थाना जीआरपी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।