ग्राम अत्मलपुर बोंगला में आज शनिदेव जी के मंदिर पर मास्टर गोपाल सिंह कोहली परिवार ने किया विशाल भण्डारे का आयोजन।
जिसमे आस पास सभी ग्रामीणो ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
मास्टर गोपाल सिंह कोहली परिवार ने बताया कि अत्मलपुर बोंगला में हर साल की भांति इस साल भी इसी समय में हम लोग शनिदेव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं यह मंदिर हमने अपने घर में बनाया हुआ है और हम पहले से ही शनिदेव भगवान को मानते हैं और इसीलिए हर वर्ष एक विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं हमारा पूरा परिवार इस भंडारे में अपना पूर्ण सहयोग देकर इस भंडारे को करते हैं इस भंडारे की प्राचीनता यह है कि आसपास के सभी ग्रामवासी व शनिदेव भगवान के भक्त भी यहां पर आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं शनि भगवान की कृपा सब पर बनी रहे इसलिए हम लोग लगातार भंडारा कराते रहते हैं।
मास्टर गोपाल सिंह कोहली,विनय कोहली, सोम सिंह कोहली, श्याम सिंह कोहली, सागर कोहली, डॉक्टर अविष्कार कोहली, प्रधान अध्यापक सुनीता कोहली, मनोज कोहली,सभी परिवार गण सदस्य आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्राम अत्मलपुर बोंगला में आज शनिदेव जी के मंदिर पर मास्टर गोपाल सिंह कोहली परिवार ने किया विशाल भण्डारे का आयोजन। जिसमे आस पास सभी ग्रामीणो ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
