ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने संयुक्त टीम के साथ सिडकुल क्षेत्र में छापेमारी के दौरान नारकोटिक दवाइयां को लेकर की बड़ी कार्यवाही।

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने संयुक्त टीम के साथ सिडकुल क्षेत्र में छापेमारी के दौरान नारकोटिक दवाइयां को लेकर की बड़ी कार्यवाही।

 सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर IIDC में मुखबिर की सूचना के आधार पर औषधि निरीक्षक अनिता भारती , CDSCO सब जोन देहरादून, हरिद्वार पुलिस एवं NCB दिल्ली की टीम ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से एक अवैध दवा निर्माता कंपनी पर छापामारी की गई है। छापेमारी के दौरान सुनील कुमार वर्मा मौके पर मौजूद  मिला पूछताछ करने पर उसने बताया कि वो ही इस कंपनी का मालिक है औऱ समस्त कार्य उसकी देख रेख में ही हो रहे हैं। गहनता से जाँच करने पर पता चला की कंपनी के पास दवा निर्माण का कोई लाइसेंस नहीं है। फ़ूड के लाइसेंस पर वो अवैध रूप से दवा निर्माण कर रहा है। आपको बता दें की एक नारकोटिक्स केस की जाँच के दौरान NCB की टीम को उपरोक्त व्यक्ति के बारे में सूचना मिली जिसके आधार पर उन्होंने यहाँ दबिश दी। औऱ अवैध रूप से बनायी जा रही नारकोटिक्स दवाओं की जाँच की, जाँच में कुछ दवाओं में नारकोटिक्स पाए जाने की संभावना होने के चलते दवाओं औऱ कच्चे माल को सील कर अग्रिम जाँच के लिए अपने साथ ले गयी। राज्य औऱ केंद्रीय ड्रग विभाग की टीम ने भी दवाईओं के नमूने लेकर जाँच के लिए लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के प्राबधानों के अनुरूप कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। NCB की टीम ने कम्पनी को सील कर मालिक को हिरासत लेकर दिल्ली रवाना हो गयी है।

पकड़ा गया आरोपी- 

सुनील कुमार वर्मा पुत्र श्री चैन सुख निवासी बुलंदशहर उत्तरप्रदेश 

NCB टीम 

इंस्पेक्टर पारस नाथ 

सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार एवं अजीत सिंह मीणा

सिपाही अमन शर्मा

राज्य ड्रग विभाग की टीम

अनीता भारती ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार 

हरीश सिंह ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार 

मेघा ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार 

अमित कुमार आज़ाद ड्रग्स इंस्पेक्टर रुद्रप्रयाग 

ऋषभ धामा ड्रग्स इंस्पेक्टर टिहरी 

केंद्रीय ड्रग्स विभाग की टीम 

कमल हलदार  सहायक औषधि नियंत्रक CDSCO

डॉ.मनीष कुमार, अंजन कुमार एवं महेन्द्र सिंह ड्रग्स इंस्पेक्टर CDSCO 

पुलिस टीम 

सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह सिडकुल थाना

कांस्टेबल कुलदीप डिमरी, कुलदीप सिं, सुनील सैनी एवं अनिल कंडारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।