जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने EVM -VVPAT वेयर हाउस का  निरीक्षण कर  सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने EVM -VVPAT वेयर हाउस का  निरीक्षण कर  सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने रोशनाबाद जिला कार्यालय परिसर में स्थित वेयर हाउस में पहुंच कर राजनीतिक पदाधिकारियों के उपस्थिति में EVM -VVPAT मशीनों का सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वेयर हाउस के रूम की सील को खोला गया तथा वहां पर रखी EVM -VVPAT मशीनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया,निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरस्त पाई गई,निरीक्षण के उपरांत वेयर हाउस रूम को  राजनीतिक दलों की निगरानी में सील किया गया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीसी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों से कहा कि EVM -VVPAT की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए,सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ करे।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस के प्रतिनिधि संतोष कुमार, सीपीआई(एम) राजीव गर्ग,आईएनसी के चन्द्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा अनिल चौधरी, सहायक प्रभारी तुलसीराम मौर्य,मंडल अध्यक्ष भाजपा बिन्दर पाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी देवेंद्र अधिकारी,सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।