उमस भरी गर्मी के बीच यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे जवानों के बीच पहुंचे कप्तान पसीने से तर जवानों को पानी की बोतल, ग्लूकोज एवं बिस्किट के पैकेट किए भेंट जवानों को बताया विभाग की रीढ़, सड़क पर की जा रही मेहनत को सराहा

उमस भरी गर्मी के बीच यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे जवानों के बीच पहुंचे कप्तान

पसीने से तर जवानों को पानी की बोतल, ग्लूकोज एवं बिस्किट के पैकेट किए भेंट

जवानों को बताया विभाग की रीढ़, सड़क पर की जा रही मेहनत को सराहा

प्रगतिशील चारधाम यात्रा एवं बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के बीच भारी संख्या में श्रद्धालुगण एवं तीर्थ यात्री निजी एवं सार्वजनिक वाहनों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ऐसे में यातायात को सुव्यवस्थित बनाकर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना करने के लिए पुलिस के जवान लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लिंक मार्गों पर कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। 

पसीने से तरबतर जवानों की वर्दी की पीछे छुपी जवानों की मेहनत को समझते हुए एवं ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा और उत्साह को बनाए रखने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल आज शहर क्षेत्र के दौरे पर निकले।

इस दौरान डोबाल द्वारा रानीपुर मोड़, शंकराचार्य चौक आदि स्थानों पर ड्यूटी कर रहे यातायात, थाना पुलिस एवं पैरामिलिट्री के जवानों को पानी की बॉटल, शीतल पेय, केले, बिस्किट आदि सामग्री के पैकेट वितरित किए तथा जवानों द्वारा की जा रही मेहनत को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।