रूड़की में “रिवरफ्रंट” विकास का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा गया  महापौर अनीता अग्रवाल ने अर्धकुंभ 2027 की योजना में शामिल करने की मांग

रूड़की में “रिवरफ्रंट” विकास का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा गया

 महापौर अनीता अग्रवाल ने अर्धकुंभ 2027 की योजना में शामिल करने की मांग

रूड़की। नगर निगम रूड़की की महापौर अनीता अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक महत्त्वपूर्ण विकासात्मक प्रस्ताव सौंपा गया। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री की लिब्बरहेड़ी रैली के अवसर पर प्रदान किया गया, जिसमें रूड़की शहर में साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर “रूड़की रिवरफ्रंट” के निर्माण की मांग की गई है। साथ ही इस परियोजना को अर्धकुंभ मेला 2027 की राज्य बजट योजना में सम्मिलित करने का अनुरोध किया गया। महापौर अनीता अग्रवाल ने बताया कि यह परियोजना सोलानी नदी के किनारे विकसित की जाएगी और इसका उद्देश्य रूड़की को एक आधुनिक, स्वच्छ एवं पर्यावरणीय रूप से समृद्ध पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। प्रस्ताव में नौकायन सुविधा, फूड स्ट्रीट, हरित उद्यान, योग व साइक्लिंग ट्रैक, और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है।

महापौर अनीता अग्रवाल ने कहा कि अर्धकुंभ जैसे महापर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं। ऐसे में रूड़की को एक वैकल्पिक ठहराव स्थल एवं पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। इससे स्थानीय रोजगार, व्यापारिक गतिविधियों और शहर की छवि को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन में परियोजना के लिए राज्य सरकार के बजट में विशेष प्रावधान किए जाने का अनुरोध किया गया है, ताकि समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य शुरू किया जा सके और 2027 तक इसे श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए खोल दिया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए इसे सकारात्मक विचार हेतु संबंधित विभागों को भेजने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।