कम उम्र दर्शा कर नौकरी करने का आरोप मुकदमा दर्ज।
लक्सर। क्षेत्र के गांव भूरनी खतिरपुर निवासी धीर सिंह पुत्र हरपाल सिंह ने एक पत्र एसएसपी हरिद्वार को देकर बताया की बहुदेशय मोहम्मदपुर बुजुर्ग किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड ग्राम भूरनी विकासखंड लक्सर जिला हरिद्वार में पहल सिंह पुत्र कलीराम निवासी ग्राम भूरनी खतिरपुर पर लक्सर कार्यरत है उक्त पहल सिंह द्वारा अपनी आयु कम दर्शाकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की थी पहलसिंह नाजायज काम रहा है पहल सिंह की रिटायरमेंट की आयु पूरी करने के पश्चात भी उक्त समिति में फर्जी दस्तावेज में उम्र कम प्रस्तुत कर संबंध पद पर बना हुआ है जबकि परिवार रजिस्टर की नकल में अपनी आयु 4 जून 1963 दर्शाई है पहल सिंह द्वारा उप शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालय लक्सर हरिद्वार से सूचना प्राप्त की तो जानकारी मैं आया की पहल सिंह पुत्र कलीराम निवासी ग्राम उपरोक्त क्रमांक संख्या 1058 है जिसकी जन्मतिथि 23 जुलाई 1958 दर्ज है जिनकी छाया प्रति धीर सिंह के द्वारा पत्र के साथ लगाई गई है वही लक्सर पुलिस का कहना है कि धीर सिंह ने पहल सिंह के खिलाफ एसएसपी हरिद्वार को पत्र दिया था उसमे संबंधित धाराओं में उपरोक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बारीकी से तथ्यों की जांच की जा रही है।
