रुड़की।एचआरडीए कार्यालय में महक सिंह के नेतृत्व में हंगामा, अवैध वसूली और धमकी के आरोप में दो एफआईआर दर्ज

रुड़की।एचआरडीए कार्यालय में महक सिंह के नेतृत्व में हंगामा, अवैध वसूली और धमकी के आरोप में दो एफआईआर दर्ज

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के रुड़की कार्यालय में सोमवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में भारी हंगामा हुआ। प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता कमलेश्वर रावत की तहरीर के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे महक सिंह, जिला अध्यक्ष मोहन दास, जिला प्रभारी अनुराग, तेज प्रताप सैनी, राव अरशद, अकरम, रोहित कर्णवाल, सुमित कटारिया सहित 40 से 50 लोग जबरन कार्यालय में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने कार्यालय के गेट और अभियंता आकाश जगूड़ी के केबिन में नकद नोट फेंके और महक सिंह ने “जूते बजाने” की धमकी दी।

प्रदर्शनकारियों ने भगवानपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर की गई विधिक कार्रवाई का विरोध किया। अभियंता का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम पूर्व नियोजित था, जिसका उद्देश्य सरकारी काम में बाधा डालना और कर्मचारियों को डराना था।

उधर, भगवानपुर निवासी मुशीर आलम की शिकायत पर दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवेक, अजीज और राव अकरम ने खुद को एचआरडीए से जुड़ा बताते हुए 22 लाख रुपये की अवैध वसूली की। मुशीर का दावा है कि रकम देने के बावजूद 6 जून को उनकी कॉलोनी ध्वस्त कर दी गई। बाद में उन्होंने आरोपितों को टीवी पर एचआरडीए कार्यालय में प्रदर्शन करते देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।