मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में सकेगा।  ऑंगनबाड़ी सुपरस्टार कार्यक्रम को वृहद स्तर पर आयोजित करने के उद्देष्य से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक ली।

 मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में सकेगा।  ऑंगनबाड़ी सुपरस्टार कार्यक्रम को वृहद स्तर पर आयोजित करने के उद्देष्य से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक ली।

  मुख्य विकास धिकारी ने कहा कि ऑंगनबाड़ी सुपरस्टार कार्यक्रम के द्वारा ऑंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले बच्चे प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के समान अपनी हॉबी/प्रतिभा को निखारें जिससे उनके आत्मविष्वास में वृद्वि होगी और उनके अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को और अधिक निखारा जा सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में ये कार्यक्रम 13 केन्द्रों पर आयोजित किया गया था जिसके सकारात्मक परिणाम दृश्टिगत हुए हैं इसलिए इस कार्यक्रम को जनपद स्तर पर  विस्तार दिया जाना चाहिये जिसमें क्षेत्रीय स्तर पर स्वयंसेवकों को चिन्हित करते हुए बच्चों को नई-नई विधाओं के गुर सिखाये जायें। 

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि इस कार्य के लिए स्वयंसेवकों की पहचान की जाये एवं इस कार्यक्रम की बेहतरी के लिए अपने स्तर से लक्ष्य पूर्ति के प्रयास किये जायें।  इस कार्यक्रम में सहयोग कर रही आई0टी0सी एवं रिलैक्सो कम्पनी को स्वयंसेवकों को चिन्हित करने के निर्देष दिये गये जो बच्चों को खेल-खेल में नवीन विधाओं को सिखा सकें। ऑंगनबाड़ी कार्यकर्तियों/सहायिकाओं को मुख्यतः इसमें साझीदार किया जाये। 

 उन्हेंाने कहा कि ऑंगनबाड़ी सुपरस्टार कार्यक्रम से बच्चों के माता-पिता का ऑंगनबाड़ी के प्रति नजरिया बदल रहा है और केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ी। बच्चे विभिन्न गतिविधियों में रूचि ले रहे हैं इसलिए इस कार्यक्रम को ब्यापक स्तर पर किया जाना चाहिये। साथ ही त्रैमासिक रूप से बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियों/कौषलों को लेकर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाये । जिससे बच्चे इस तरह की गतिविधियों से और अधिक प्रोत्साहित हों। 

 बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाष, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, सुपरिटेन्डेट डीपीओ विजय दीक्षित, आईटी0सी हैड सचिन, रिलेक्सो से हर्ष दत्त आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद