मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में यूसीसी पंजीकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में यूसीसी पंजीकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी)  के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त रजिस्ट्रार एवं सब-रजिस्ट्रार उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पंजीकरण की संख्या में वृद्धि, विभागीय पंजीकरण दर बढ़ाने तथा यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिन प्रकरणों में अपील या ऑटो अपील की स्थिति उत्पन्न हो रही है, उन पर सभी रजिस्ट्रारों को अपने स्तर से गहन समीक्षा कर उन्हें स्वत: और समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि सब-रजिस्ट्रार की लापरवाही के कारण कोई प्रकरण अनावश्यक रूप से अपील में न जाए, इसकी विशेष सतर्कता बरती जाए।

बैठक के दौरान दो ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उनके वेतन पर रोक लगाने के निर्देश भी जारी किए गए। सभी रजिस्ट्रारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में आवेदनों का सही एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें और सब-रजिस्ट्रारों की नियमित समीक्षा करें।

बैठक में ईडीएम श्री अभिषेक चौहान द्वारा सभी अधिकारियों को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) प्रकरणों के सही निस्तारण हेतु प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। विशेष रूप से रिजेक्शन के कारणों की स्पष्टता एवं मानकों के अनुसार निर्णय लेने पर बल दिया गया, ताकि किसी भी आवेदक को अनावश्यक परेशानी न हो।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि समय-समय पर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे नियमों की गहन समझ और नीतिगत स्पष्टता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, एसडीएम लक्सर, एवं एएसडीएम रुड़की सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद