एक स्टोन क्रेसर मालिक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज अवैध खनन पर जिलाधिकारी सख्त, 2 स्टोन क्रेशर सीज

एक स्टोन क्रेसर मालिक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

अवैध खनन पर जिलाधिकारी सख्त, 2 स्टोन क्रेशर सीज

हरिद्वार में सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गुरूवार की देर रात्रि में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। 

छापेमारी के दौरान हिमगंगे स्टोन क्रेसर जो कि पूर्व में सील किया गया था, क्रेशर सीलिंग के बावजूद चलाया जा रहा था, जिस पर क्रेशर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। गंगोत्री स्टोन क्रेशर तथा नारायण स्टोन क्रेशर में उप खनिज की मात्रा तथा अभिलेखों में दर्ज उपखनिज की मात्रा में भिन्नता तथा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों को सील किया गया है जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध खनन, भण्डारण के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी तथा अवैध खनन भण्डारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलता रहेगा तथा सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।  

टीम में नायब तहसीलदार प्रताप सिंह, कानूनगो रमेश चंद्र तथा खनन विभाग के अधिकारी तथा चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद