जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में की जनसुनवाई अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण 125 व्यक्तियों द्वारा दर्ज कराई गई अपनी-अपनी समस्याएं एवं मांग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में की जनसुनवाई

अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण

125 व्यक्तियों द्वारा दर्ज कराई गई अपनी-अपनी समस्याएं एवं मांग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभिनव पहल करते हुए प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में जन सुनवाई कार्यक्रम की शुरूआत की। जन सुनवाई में 125 व्यक्तियों द्वारा, विद्युत, भूमि, आवास चाहने, जल निकास आदि से सम्बन्धित समस्याएं एवं मांग दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की बात को शालीनता से सुनकर अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने मदरसा इस्लामियां मिस्बाउल इस्लाम के संचालक द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना की शिकायत के मामले को बेहद गंभरीता से लेते हुए शिक्षा तथा अल्प संख्यक विभाग के अधिकारियों को संचालक के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समस्याओं को मौके पर समाधान नहीं हो पाया है, उन्हें सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा समयबद्ध समाधान में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के त्वरितण एवं प्रभावी निस्तारण हेतु विशेष मोनीटरिंग की जायेगी। 

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतिदिन प्रातःकाल में सीएम हैल्पलाइन पर लम्बित समस्याओं की डिटेल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु फरियादियों से भी वार्ता करना सुनिश्चित करें। 

प्रमुख समस्याओं में हरीश चन्द्र जोशी ने चकरोड के सम्बन्ध में, सुशील कुमार ने षडयंत्र कर नोकरी से निकालने, प्रीतम व शीश राम ने भूमि पैमाईश के सम्बन्ध में, मोनिका सैनी ने आंगनबाड़ी की सीटों पर जांच कराने, रोहित कुमार ने पीएनबी बैंक से लोन दिलाने, भानपाल सिंह ने नाले से कब्जा हटवाने, मौ.इरशाद ने बिजली का बिल ज्यादा आने के सम्बन्ध में, अभिषेक कुमार ने भूमि की फर्जी रजिस्ट्री के सम्बन्ध में शिकायत की। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, एसपी क्राईम एवं यातायात जितेन्द्र मेहरा, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भण्डारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद