चौकी जीआरपी कोटद्वार द्वारा नए आपराधिक कानून के बारे मे दी गई आम जनमानस को जानकारी
चौकी जीआरपी कोटद्वार द्वारा रेलवे स्टेशन पर नए आपराधिक कानून वर्ष के सम्बन्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसमे आम-जनमानस/यात्रियों एवं स्थानीय व्यक्तियों को नए आपराधिक कानूनों सम्बन्ध जानकारियां दी गई तथा नए आपराधिक कानून का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।
इसके अतिरिक्त यात्रियों को चोरों,जहर खुरानियों, चैन/मोबाइल झपट्टामारों से सावधान रहने,अपने सामान/बच्चों की यात्रा के दौरान सुरक्षा करने तथा ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ ना ले जाने तथा रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत रूप से पार ना करने तथा किसी भी लावारिस वस्तु/ संदिग्ध वस्तु के रेलवे स्टेशन एवं ट्रेन में दिखाई देने पर जीआरपी, आरपीएफ एवं रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करने हेतु जागरूक किया गया।
चौकी जीआरपी कोटद्वार द्वारा नए आपराधिक कानून के बारे मे दी गई आम जनमानस को जानकारी
