6वें राज्य वित आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर तथा सदस्यों पीएस जंगपांगी व डॉ.एमसी जोशी द्वारा विकास खण्ड बहादराबाद, भगवानपुर,रुड़की के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और चल रही योजनाओं तथा विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।

6वें राज्य वित आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर तथा सदस्यों पीएस जंगपांगी व डॉ.एमसी जोशी द्वारा विकास खण्ड बहादराबाद, भगवानपुर,रुड़की के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और चल रही योजनाओं तथा विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने ग्राम पंचायत शाहपुर शीतला खेडा पंचायत घर पर ग्राम प्रधान व अधिकारियों के साथ बैठकर विस्तृत जानकारी ली और सरकार की योजनाए के बारे में जानकारी दी वही ग्राम प्रधान दीपक सैनी ने कई सुझाव भी दिए प्रधानों के हित मे जिससे सरकार की योनाओ को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा सके वही एडीओ पंचायत बिजेन्द्र सैनी ने सरकार की सभी योजनाओ को लेकर आयोग से आयी टीम को विस्तार से जानकारी दी जिससे आयोग टीम ने उनके कार्य को अच्छा बताया और कहा कि इससे भी ओर अच्छा करने का प्रयास करो वही ग्राम विकास अधिकारी अजय चौहान ने अपनी ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यो को लेकर चर्चा की ओर बेहतर कैसे हो उस पर भी बात कही। आयोग टीम सभी विकास कार्यो को कार्य योजना में शामिल करने की बात कही।

वही दूसरी ओर सिरचन्दी पहुॅचकर पंचायत घर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत अपनी आय के संसाधन बढ़ाने की दिशा में कार्य करें तथा स्वच्छता से सम्बन्धित कार्यों पर विशेष ध्यान दें ताकि बीमारियों के फैलने का खतरा न रहे। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे काम के साथ बड़े व मध्यमवर्ग के काम भी कार्य योजना में शामिल करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा अपनी आजीविका बढ़ाओ।

उन्होंने नगर निगम रूड़की में कैशव पार्क निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि पार्क को रजत जयन्ती पार्क के रूम में विकसित किया जाये तथा पार्क में मिट्टी वाले स्थान पर घास लगाई जाये, पार्क में हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जाये, नागरिकों तथा महिलाओं के आसानी से बैठने, घूमने की व्यवस्था के साथ ही पुरूष व महिला शौचालय की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने साउथ सिविल लाइन निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि जल भराव की समस्या से निजात हेतु नालों की समुचित साफ-सफाई हो। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में जल भराव की समस्या से निजात हेतु सिंचाई तथा नगर निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये। नगर निगम क्षेत्र के तालाबों का संरक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम को अपनी आय के संसाधनों में वृद्धि करन के भी निर्देश दिये। 

इस दौरान परियोजना निदेशक केएन तिवारी, नगर आयुक्त राकेश चन्द्र तिवारी, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।