ईवीएम/वीवीपैट थ्री लेयर सिक्योरिटी में सुरक्षित मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया वेयर हाउस का निरीक्षण

ईवीएम/वीवीपैट थ्री लेयर सिक्योरिटी में सुरक्षित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया वेयर हाउस का निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने मंगलवार को वेयर हाउस पहुॅचकर त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में डबल लोक में रखी बीयू, सीयू, वीवीपैट का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गहनता से निरीक्षण किया और वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि अग्निशमन यंत्रों को एक्सपायर होने से पहले ही बदलने के निर्देश दिये। उन्होंने बरसात के दृष्टिगत ईवीएम को सीलन से बचाव तथा विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर सभी दलों के प्रतिनिधियों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम, ईवीएम एवं वीवीपीएटी रूम, आगंतुक पंजिका, पुलिस निरीक्षण पंजिका, पॉवर सप्लाई, फायर फाइटिंग उपकरण, पुलिस कर्मियों की तैनाती, वेयर हाउस परिसर के चारों ओर सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं आदि का विस्तार से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, तसीलदार सचिन कुमार, चंद्रपाल जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, बिन्दर पाल मंडल अध्यक्ष बीजेपी, अनिल चौधरी जिलाध्यक्ष बसपा, अक्षय कुमार गौतम बसपा, एनएस सैनी बसपा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।