किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस का कड़क एक्शन
मुख्य अपहरणकर्ता के पिता को लिया गया हिरासत में
षड्यंत्र रचकर किशोरी के अपहरण में सहयोग करने का है आरोप
पिता के बाद अब बेटे का नंबर, तलाश में जुटी पुलिस टीमें
ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा आकाश व उसके पिता पर शिकायतकर्ता की 14 वर्षीय नाबालिक बेटी की साजिश रचकर अपहरण करने के संबंध में दी गई लिखित तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
किशोरी के अपहरण से जुड़े इस गंभीर मसले पर कार्यवाही के लिए जुटी पुलिस टीम ने नामजद आरोपी गोपाल प्रसाद को घटना में षड्यंत्र कर किशोरी को भागने में सहयोग करने के संबंध में हिरासत में लिया गया। बाद आवश्यक कार्रवाई आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीमें अब अपहरण के मुख्य आरोपी आकाश एवं किशोरी की तलाश में जुटी हुई हैं।
गिरफ़्तार अभियुक्त
गोपाल प्रसाद पुत्र जगदेव लाल निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक सोनल रावत
2-का रोहित कुमार
किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस का कड़क एक्शन मुख्य अपहरणकर्ता के पिता को लिया गया हिरासत में षड्यंत्र रचकर किशोरी के अपहरण में सहयोग करने का है आरोप
