बहादराबाद थाना क्षेत्र के मूलदासपुर माजरा गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

बहादराबाद थाना क्षेत्र के मूलदासपुर माजरा गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक वहां से धमाकों की आवाजें आती रहीं। वहीं आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कुछ कर्मचारी भी मौजूद थे हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री परिसर में कुछ पशु बंधे हुए थे जो आग में जल गए।

जानकारी के अनुसार बहादराबाद थाना क्षेत्र के मूलदासपुर माजरा में एक पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री में लगातार पटाखों का निर्माण कार्य चल रहा था। आज सुबह अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। काम कर रहे कमर्चारियों ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया फिर जान बचाकर बाहर की ओर भागे। धमाकों की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। वहीं हादसे के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया। बताया गया है कि इस हादसे में दीप चंद्र और रोमी घायल हुए हैं।

विस्फोट में वहां बंदी 4 गाय व उनके बच्चे मौत का शिकार हो गए हैं, प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि फैक्ट्री मालिक ने फुलझड़ी बनाने का लायसेंस ले रखा था, परन्तु वहां पटाखे बनाए जा रहे थे जिनमे विस्फोट के कारण आग ला गई और सबकुछ तबाह हो गया है  l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।